Lord shiva Bhajan mp3 songs free download

त्रिमूर्ति और इकाइयों में मेल कर दें, तो आप महादेव को पा लेंगे। त्रिगुण शिव जी की आरतीतीन शक्तियां। तीन देव। त्रिदेव, जो सतह पर अलग-अलग दिखते हैं, पर थोड़ी गहराई में जाने पर एक अखंड मेल का एहसास होता है।


Free Download

ॐ नमः शिवाय भजन

इस मन्त्र का जागरूकता के साथ उच्चारण करने से शरीर और मन की शुद्धि होती है, और ध्यान की स्थिति प्राप्त होती है। ॐ नमः शिवाय को कुछ संस्कृतियों में महामंत्र माना जाता है, और ये पंच क्षरों या प्रकृति में पाए जाने वाले पांच तत्वों से जुड़ा है।
Free Shiva Bhajan Download

दक्षिणायन भजन

इस गीत को साउंड्स ऑफ़ ईशा के द्वारा दक्षिणायन या ग्रीष्मकालीन संक्रांति के दौरान रचा गया था। दक्षिणायन वही विशेष समय है, जब आदियोगी ने आदि गुरु या पहला गुरु बनकर, अपने सात शिष्यों तक योग संचारित करने का फैसला किया था।
Free Shiva Bhajan Download

गुरु पादुका स्त्रोतम

गुरु पादुका स्त्रोतम एक बहुत ही शक्तिशाली मंत्र है जो गुरु की पादुकाओं का गुणगान करता है। इस मन्त्र में, गुरु पादुकाओं की तुलना एक ऐसी नौका से की गई है, जिसमें बैठकर हम जीवन के अंतहीन सागर के पार पहुँच सकते हैं। इस मन्त्र से हम गुरु की कृपा के प्रति ग्रहणशील बन सकते हैं।
निःशुल्क डाउनलोड

डमरू

डमरू आदियोगी का वाद्य यंत्र है। वह आदि गुरु या पहले गुरु भी हैं। योग गाथाओं के अनुसार गुरु पूर्णिमा के दिन, उन्होंने अपने सात शिष्यों को योग विज्ञान भेंट करने का फैसला किया था, जिन्हें हम आज सप्तऋषियों के रूप में जानते हैं।
Free Shiva Bhajan Download

निर्वाण षटकम् Shiv Bhajan

निर्वाण षटकम्, संस्कृत के सबसे प्रसिद्द मन्त्रों में से एक है। इसकी रचना आदि शंकराचार्य ने एक हज़ार साल से ज्यादा समय पहली की थी। इस मन्त्र में एक आध्यात्मिक साधक की खोज का वर्णन है।
Free Shiva Bhajan Download

शिव शम्भो भजन

ये मन्त्र शिव के सौम्य रूपों से जुड़ा है। शम्भो मन्त्र, शिव के भयंकर रूपों से बिलकुल अलग है और उनका शांत और सुन्दर रूप है। ये एक चाबी की तरह है, और आपके भीतर खुलापन ला सकता है, और आपकी सीमाओं को तोड़ सकता है।
Free Shiva Bhajan Download

शिव शिव भजन

इस गीत को सुनकर आप महाशिवरात्रि की लय से जुड़ सकते हैं। इसे सुनकर बिना किसी प्रयत्न के झूमना शुरू किया जा सकता है!
Free Shiva Bhajan Download

शिवाष्टकम् भजन

शिवाष्टकम् आदि शंकराचार्य की रचना है और इसे साउंड्स ऑफ़ ईशा ने संगीतबद्ध किया है। ये साउंड्स ऑफ़ ईशा की मन्त्र श्रृंखला का एक हिस्सा है। इसे सबसे पहले सद्‌गुरु के साथ हुए एक गुरु पूर्णिमा सत्संग में गाया गया था।
Free Shiva Bhajan Download